Track 2 · ऑफिस / नौकरी
सैलरी बढ़ाने की बात, इस्तीफ़ा या HR को ईमेल — AI से सही शब्द
कुछ ईमेल करियर बदल देते हैं। गुस्से या डर में लिखा ईमेल नुकसान करता है — AI आपकी बात को शांत, सम्मानजनक और प्रभावी बनाता है।
इंक्रीमेंट की बात
‘मैं 2 साल से काम कर रहा हूँ, 3 नए काम संभाले, कोई इंक्रीमेंट नहीं। मैनेजर को मीटिंग माँगने का विनम्र इंग्लिश ईमेल लिखो जिसमें मेरे योगदान 3 पॉइंट में हों।’
इस्तीफ़ा
‘1 महीने के नोटिस के साथ छोटा, सम्मानजनक रिज़ाइन लेटर — धन्यवाद के भाव के साथ’। कभी शिकायत न लिखवाएँ।
छुट्टी की अर्ज़ी
तारीख़, कारण (संक्षेप), और काम की व्यवस्था — यह तीन बातें AI को दें।
✍️ आज़माने के लिए प्रॉम्प्ट
कॉपी करें → Gemini या ChatGPT में पेस्ट करें → अपनी जानकारी बदलें।
मुझे 10 से 14 नवंबर तक गाँव जाना है (बहन की शादी)। मेरा काम सहकर्मी सुनील देखेंगे। मैनेजर को छुट्टी की विनम्र इंग्लिश ईमेल लिखो, subject सहित, 5 लाइन।
💡 छोटे सुझाव
- संवेदनशील ईमेल भेजने से पहले 1 घंटा रुकें।
- AI से ‘इसे और शांत लहजे में करो’ ज़रूर कहें।
अब करके देखिए
AI Sathi में यह Track 2 (ऑफिस) का अभ्यास है — पहला अभ्यास मुफ़्त।
कीवर्ड: salary increment email AI · resignation letter hindi to english AI · HR email kaise likhe · राजीनामा पत्र AI